Mungeli

कलेक्टर ने ली धान खरीदी की समीक्षा बैठक

मुंगेली ( ट्रैक सिटी )// कलेक्टर  राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में धान खरीदी की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी समितियों में धान खरीदी, धान की सुरक्षा आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी ली और केन्द्रों से उठाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में उठाव की स्थिति तथा शेष धान के संबंध में समितिवार विस्तृत जानकारी ली और नोडल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 105 खरीदी केन्द्रों में 01 लाख 04 हजार 793 पंजीकृत किसानों से 39 लाख 67 हजार 174 मोटा धान, 09 हजार 664 क्विंटल पतला धान और 16 लाख 09 हजार 283 सहित कुल 55 लाख 86 हजार 122 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। साथ ही 33 लाख 14 हजार 344 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है।

*जिला पंचायत सीईओ ने धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण*

कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ  प्रभाकर पाण्डेय ने आज जिले के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी केंद्र गुरूवाइनडबरी, ठकुरीकापा और चकरभाठा का निरीक्षण कर बारदानों का व्यवस्थित स्टेकिंग करने तथा उठाव की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एआरसीएस श्री हितेश श्रीवास सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि शासन द्वारा धान खरीदी के तिथि में वृद्धि कर 04 फरवरी तक खरीदी करने के लिए निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है वहीं मिलर्स द्वारा धान उठाव जारी है।

 

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button