गरियाबंद

बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित।

24 घंटे कार्य करेगा नियंत्रण कक्ष दूरभाष नम्बर-07706-241288

गरियाबंद (ट्रैक सिटी)/आगामी मानसून को देखते हुए बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव के लिए संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद (दूरभाष नम्बर-07706-241288) में जिला स्तर पर बाढ़ आपदा प्रबंधन/नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) में समय-सारिणी के अनुसार अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी संबंधी आदेश कलेक्टर कार्यालय से जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के तहत माह जून से अक्टूबर तक प्रतिमाह 10-10 दिवस के लिए तीन पालियों में कर्मचारी ड्यूटी करेंगे। कंट्रोल रूम प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख चैतराम कोड़प्पा (मो.नं.- 3406425684) को बनाया गया है। जारी आदेशानुसार 1 तारीख से 10 तारीख तक प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सहायक ग्रेड-03 जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र इतेन्द्र कुमार चुरेन्द्र, भृत्य वनमण्डल गरियाबंद कमल यादव, और नगर सैनिक क्रमांक 265 गजेश्वर ध्रुव की ड्यूटी रहेगी। इसी तरह दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक जल संसाधन विभाग के सहायक ग्रेड-03 संजीव कुमार नाग, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला फुलकर्रा के भृत्य धमेन्द्र कुमार सेन और नगर सैनिक क्रमांक 295 संतोष ध्रुव तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक शासकीय हाईस्कूल फुलकर्रा के सहायक ग्रेड-03 संतोष कुमार कमार शासकीय हाईस्कूल मालगांव के भृत्य घनश्याम जायसवाल और नगर सैनिक क्रमांक-284 चोवा राम ध्रुव की ड्यूटी लगाई गई हैं। समय-सारिणी के अनुसार प्रतिमाह 11 तारीख से 20 तारीख तक तथा 21 तारीख से 31 तारीख तक अलग-अलग पालियों में कंट्रोल रूम में इन्हीं कर्मचारियों की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर निर्धारित की गई है।

 

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!